यह ब्लॉग हिंदी के दो पत्रकारों के प्रोत्साहन से ही लिख पाया। एक मेरे ही शहर के रहने वाले तथा दुसरे ने इंग्लिश ट्वीट पढ़ना बंद करने की घोषणा की है। त्रुटियाँ भाषा की और भावनाओ का कमज़ोर प्रवाह तो इस layman ब्लॉगर को भी स्पष्ट हैं ,फिर भी इन दोनों कि भेट।
"भाषा का उपयोग और भारतीय चुनाव " , विषय पर लेख तो पत्रकार और विश्लेशक तो लिखेंगे ही।
चुनाव दर चुनाव ,भाषा का बदलाव तो मेरे जैसे "खाकसार" वोटर भी महसूस कर रहे है। शिखण्डी , पच्चास करोड़ , मौत का सौदागर , खून की खेती आदि आदि तो इन विश्लेस्को और पत्रकारो की मस्तिस्क से भी परे निकला। ये विवाद का विषय हमेशा से रहा की नेताओं के भाषण में पत्रकारों और विश्लेस्को का कितना योगदान रहता है। सामाजिक , आर्थिक और व्यवहारिक परिस्तिथियाँ तो मायने रखती ही है।
मुआफी की चर्चा भी चुनाव के सन्दर्भ में काफी जोरों पर है। समुदाय विशेष की तुष्टिकरण भी एक मुद्दा है।
जातिगत राजनीति कि आवश्यकता तो हम जैसे भी समझ पाते है। छेत्रीय उन्माद उकसा कर वोट बैंक का विस्तार भी पिछले दो दशको से काफी चर्चा में है। भिन्न भिन्न प्रकार के विभाजन वाले हथकण्डे कुछ नया ध्रुवीकरण करने में निश्चित रूप से समर्थ है। राजनीति विभाजन का नया जरिया तलाश रही है। जात ,धर्म, छेत्र के परे कुछ नया खोज लेगी ,यह कहना कोई अतिश्योक्तिी न हो।
हमारी ये परिपक्य सोच कि सामाजिक सौहार्द की चिंता सिर्फ हम जैसे अध्-कचरे ज्ञान वालों तक आकर थम जाती है विरोधाभास से लिप्त है। ये सोच स्वः घोषित अभिजात्य वर्ग में ज्यादा बहस कराती है किंतु समाज के सब तकबो में सामान रूप से इसकी विवेचना होती है।
ज्ञान बाबू चौक पर भी होती थी। बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे मोहम्मद जान चा और महेसर चा , या यूँ कह लीजिए की सूत्रधार थे कई विवेचनाओं के। रिक्श्ा वाले ,दिहाड़ी मज़दूर ,पास में रहने वाले टमटम वाले, बैंड वाले ,दुध बेचकर गाँव की तरफ लौटते हुए "राय जी ", गोपाल शाह उच्च विद्द्यालय के शिक्षक ,दफ्तरों से घर लौटते हुए मुलाजिम कुछ क्षण के लिए तुलसी की चाय दुकान पर रुक कर इन दो मित्रों की विवेचना बहस को सुनते थे। निठल्लो की तो बात छोड़िये ,उनका तो अड्डा ही पास में था। उनकी जमात तो वही मड़राते थी जैसे महेसर चा और उनके सरीखे कुछ लोग शमाँ हो और ये निठल्ले परवाने। आज न जाने क्यूँ उत्तर मिलता सा प्रतीक होता है कि तुलसी कुढ़ता तो बहुत था इस मजलिस से पर प्रतिवाद क्यूँ ना करता था। ये समझ लेना जरूरी की इन दो महानुभावो से उसकी बिक्री में चार चाँद लगे , ऐसा न होता था। हाँ कुछ और लोग अपना काम अकाज करके मज्मा बनाये रखते।
सभ्रांत व्यक्ति गण जब आठ -एक बजे शाम में घर के लिए निकलने लगते तब एक अलग तरह की चहलकदमी दिखती। हेनरी बाज़ार व गुदड़ी बाज़ार के सोने -चाँदी के आभूषण व्यापारी और कपड़ा के थोक व्यापारी ,जो देर शाम तक दुकान खुला नहीं रख सकते चौक पर अपनी उपस्तिथि जत्ता देते। ज्ञान बाबु चौक पर चार -पाँच होटल भी है। महेसर चा भी दो एक दिन में वहाँ बैठकी लगाते। मेरे शहर कि "ताश " मशहूर है। सामिष पकवान है , गोश्त की , मय पसंद लोगों की खूब भाती है। " बिसनाथ जी की ताश की दुकान के नए नए संस्करण मिल जायेंगे पुराने शहर में। गुदड़ी बाज़ार और मिस्कौट के पास वाली ओरिजिनल दुकान उनका भतीजा चलाता है।
ताश घरों में नहीं बनायीं जाती , छोटे होटलो में ही बेची जाती है। गोश्त को सुबह मसालो से मैरिनेट किया जाता है और शाम में मटन की चर्बी में ही भुना जाता है। भोजन प्रेमी ये प्रमाणित कर देंगे कि बगैर तेल,प्याज अदरख ,लहसुन के माँस बनाना एक कला के बराबर ही है। मैंने चम्पारण के अलावा कही "ताश " बिकते हुए नहीं देखा है ना ही उस तरह की विधि से मटन बनते सुना है।
बगडू भाई भी शामिल होते थे। नाम तो वैसे लल्लन प्रसाद था पर चम्पारण में मूक-वघिर को ज्यादातर 'बागड़ ' ही बोलते है। ऐसे लोगों की संख्या काफी थी चम्पारण में , गोइटर (घेघा ) से पीड़ित। आयोडीन के आभाव में ये रोग एक महामारी सा था। आयोडाइसेड नमक के इस्तेमाल और खेसारी ( ग्रास पी,लेग्यूम ) दाल के इस्तेमाल पर रोक लगाने से अब इस महामारी रुपी बीमारी का प्रकोप कम हुआ है। लथरईस्म एक अलग प्रकोप था इस दाल का।
Lathyrism is a neurological condition, a form of spastic disease , victims suffer paralysis in the lower limbs. Presently, the disease is reported to be prevalent in India, Bangladesh and Ethiopia. The consumption of the Khesari was banned in 1961 as it was believed that a neurotoxic amino-acid in the legume, is responsible for Lathyrism. However, there is no ban on sale of Khesari dal in Chhattisgarh, Maharashtra and West Bengal.
महेसर चा के हम निवाला, जान चा हम प्याला कभी कभार ही होते पर हर मजलिस में हाज़िरी जरूर लगाते और अपने मित्र कि मय की मात्रा पर नज़र जरूर रखते। पुराने खिलाडी थे महेसर चा ,नशे में कभी लड़खड़ाते ,चिल्लाते या बदज़बानी करते हुए न देखा या सुना था। तुलसी ने बताया था कि जगत -प्रश्थान के दो दिन पहले भी सदाव्रत बैठकी लगी थी ,कुछ मुफ़्त्खोर निठल्लो के साथ।
नब्बे के दशक के शुरुवात में जब पूरे उत्तर भारत में राजनीतिक ध्रुवुकरण का उन्माद अपनी प्रकाष्ठा पर था तो चौक पर एक ख़ास समुदाय के लोगो का आना जाना चौक पर कम हो गया था। ऐसे भी में ये दोनों मित्र राजनीति या धार्मिक बहस से न घबराते थे। तुलसी बताता है कि जितना भद्दा मजाक एक दुसरे के समुदाय पर ये दो विश्लेषज्ञ करते थे उससे चौक का माहौल बिगड़ने का खतरा बन जाता। संस्कृत के गोपाल शाह विद्यालय के मास्साब दोनों पर भकुटी तानते पर दोनों मानते कहाँ थे। एक बार दोनों से इस विषय में पूछा तो जान चा ने कहा भाई तुम जैसो कि सोचने की शक्ति हमसे ज्यादा है पर हमारी मेंटल (दिमागी) फ्यूज का रेटिंग अम्पारीएज ज्यादा है।